Intresting fact about iron.



1. ढलवा लोहा तथा कच्चा लोहा :
                            वात्याभट्टी में बना लोहा ढलवा लोहा कहलाता है। इसमें तुलनात्मक रूप से कार्बन की प्रतिशतता उच्च होती है जिसके कारण यह कठोर तथा भंगुर होता हैं। इसमें अशुद्धियों के रूप में फॉस्फोरस, सिलिकन तथा मैग्नीज आदि भी होती हैे। ढलवा लोहा पिघलकर स्टील के टूकड़ों के साथ मिश्रित हो जाता है तत्पश्चात् साँचों में ठण्डा कर कच्चा लोहा प्राप्त करते हैं। कच्चा लोहा अशुद्ध लोहा होता है तथा कठोर भंगुर होता हैं।

2. पिटवा लोहा : 
                        यह लगभग लोहे का शुद्ध रूप होता है। इसमें केवल 0.12% से 0.25% तक कार्बन पायी जाती है। यह कच्चे लोहे की अपेक्षा उच्च ताप (1773 K) पर पिघलती है। पिटवा लोहे को कच्चे/ढलवे लोहे को फेरिक ऑक्साइड़ (Fe2O3) के साथ पिघलाकर प्राप्त किया जाता है। अशुद्धियाँ जैसे- कार्बन, फॉस्फोरस, सिलिकन तथा मैग्नीज, Fe2O3 द्वारा ऑक्सीकृत होती है।
Fe2O3 + 3C → 2Fe + 3CO
पिटवाँ लोहा मुलायम, धूसर तथा कठोर हाता है। ये अघातवर्द्धनीय तथा तन्य होता हैं। अत: इसे चद्दरों में फैलाया तथा तारों में खींचा जा सकता है। इसका उपयोग चेन (सांखलों), तार, काँटे तथा विध्युत चुम्बकीय क्रोड़ बनाने में किया जाता है।
3. स्टील (इस्पात) :
                          यह लोहा व कार्बन की मिश्रधातु होती हैं। इसमें कार्बन की मात्रा लगभग 0.15 से 1.7% तक होती है। स्टील के विभिन्न प्रकार निम्न है-
(a) मृदु (इस्पात) : इसमें 0.3% से कम कार्बन होता है। इसे मृदु लोहा/मुलायम लोहा भी कहते हैं। मृदु इस्पात का उपयोग चद्दरों तथा तारों को बनाने में किया जाता है।
(b) कठोर इस्पात : इसमें कार्बन की प्रतिशतता उच्च (0.7-1.7%) होती है। इसका उपयोग पुर्जे तथा उपकरण बनाने में किया जाता है।
(c) मिश्रित इस्पात : मिश्रित इस्पात को निकेल, कोबाल्ट, क्रोमियम, टंगस्टन, मॉलिब्डेनम, मैग्नीज तथा सिलिकन की अल्प मात्राओं को मिलाकर बनाया जाता है। मिश्रित इस्पात का उपयोग अत्यधिक कठोर मशीन, हेलमेट, कवच प्लेट, काटने के सामान, स्प्रिंग आदि को बनाने में किया जाता हैं।
(d) मध्य इस्पात: इसमें 0.3-0.7% कार्बन होती हैं। यह कठोर होता है तथा रेल, पुलों के निर्माण में प्रयुक्त होती है।


Intresting fact

1. लोहा बहुत ही महत्वपूर्ण धातु है जिसका उपयोग मनुष्य पिछले 5 हज़ार साल भी ज्यादा समय से करता आ रहा है।

2. लोहे का परमाणु चिन्ह ‘Fe’ है जो लतीनी भाषा के शब्द ‘Ferrum’ से आया है।

3. लोहा धरती में चौथा सबसे ज्यादा मात्रा में पाया जाने वाला तत्व है। धरती की पेपड़ी का 5.6 प्रतीशत हिस्सा लोहे से बना है जबकि कोर (core) सारी की सारी लोहे से बने हुई है।

4. लोहा ब्रह्माण्ड में 6वां सबसे ज्यादा पाया जाने वाला तत्व है।

5. लोहे का सबसे ज्यादा उपयोग Steel (इस्पात) बनाने के लिए किया जाता है। Steel बनाने का तरीका मनुष्य को कोई 3000 हज़ार साल पहले ही पता लग गया था।

6. बढ़िया स्टील शुद्ध लोहे से 1000 गुणा ज्यादा मज़बूत होता है।

7. भारत में ईसा से कई सदियों पहले लोहे से इससे इस्पात बनाने की जानकारी थी। लगभग 2 हज़ार साल पहले भारत से लोहा और इस्पात युरोप तथा अफ्रीकी देशों को भेजा जाता था।

8. 2500 साल पहले बनी भारत की इस्पात की तलवारें ईरान आदि देशों में विख्यात थी। ईरानियों तथा अरबों ने इस्पात पर पानी चढ़ाने (tempering) की कला को भारत से ही सीखा था। Tempering इस्पात को गर्म करके उसे और मज़बूत बनाने की क्रिया को कहते हैं।

9. दिल्ली में विष्णुस्तंभ (किताबों के अनुसार कुतुबमीनार) के सामने 1600 साल पहले बने लौह स्तंभ के बारे में पूरी दुनिया जानती है। यह स्तंभ राजा चंद्रगुप्त विक्रमादित्य के काल में खगोलशास्त्री वराहमिहिर की देख रेख में बना था। 6 हज़ार किलो के इस स्तंभ को इतनी कुशलता से बनाया गया है कि इतना समय गुज़र जाने पर भी इस पर जंग नही लगी।

10. विष्णुस्तंभ के पास इस लोहे के स्तंभ में 99.72 प्रतीशत लोहा है। वैज्ञानिक इस बात पर हैरान होते है कि इतना लंबा चौड़ा स्तंभ किस प्रकार बनाया गया होगा? क्योंकि आज भी इतना विशाल स्तंभ बनाना आसान काम नही है।

11. लोहा जब नमी और ऑक्सीज़न के संपर्क में आता है तो इसे जंग लगना शुरू हो जाता है।

12. खदानों से प्राप्त होने वाले लोहे को कच्चा लोहा (Iron Ore) कहते है और यह पूरी तरह से शुद्ध नही होता। कच्चे लोहे की चार किस्में हैं जिन में अलग – अलग मात्रा में शुद्ध लोहा होता है।



Types of Iron Ore in Hindi

कच्चे लोहे का प्रकार शुद्ध लोहा रंग
Magnetite 72% Black Bright
Haematite 69% Black
Limonite 60% Yellow
Siderite 45% Yellow-Brown

13. संसार में ज्यादातर हैमेटाइट (Haematite) किस्म का कच्चा लोहा निकाला जाता है। किसी भी किस्म के कच्चे लोहे का उत्पादन करने वाले 10 सबसे बड़े देश यह रहे-

Top Ten Iron Ore Producing Countries
Country Prouction (In Crore Tonnes)

China 150
Australia 66
Brazil 32
India 15
Russia 10.5
Ukraine 8.2
South Africa 7.8
U.S.A 5.8
Iran 4.5
Canada 4.1

14. जैसा कि हम पहले ही बता चुके हैं कि लोहे का सबसे ज्यादा उपयोग स्टील बनाने के लिए किया जाता है। दुनिया में स्टील का सबसे ज्यादा उत्पादन करने वाले 10 देश यह रहे-

Top Ten Steel Producing Countries
Country Prouction (In Crore Tonnes)

China 82.3
European Union 16.2
Japan 11.0
U.S.A 8.8
India 8.6
Russia 7.1
South Korea 7.1
Germany 4.2
Turkey 3.5
Brazil 3.4

Comments